फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः शादी करने वाले हुए उदास, कर्मचारियों को वेतन बांटने के लिए मिलेगा पास

Wed, 01 Apr 2020 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

6000 पास अब तक जारी किए जा चुके
विज्ञापन
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर किसी को शादी करने या किसी की शादी में जाने के लिए अनुमति चाहिए तो वह नहीं मिलेगी। कोई कारखाने, कंपनी दफ्तर या स्कूल-कॉलेज सहित अपने प्रतिष्ठान में कर्मचारियों को वेतन बांटने के लिए वहां जाने के लिए पास चाहता है तो उसे जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में पास बनवाने के लिए निर्वाचन कार्यालय में अलग से दफ्तर चल रहा है। यहां आने वाले लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है। अगर किसी मरीज को डॉक्टर को दिखाने के लिए शहर से बाहर जाना है तो उसका पास बन सकता है।

अब तक छह हजार से अधिक पास जारी किए जा चुके हैं। इनमें दो हजार पास वाहनों के लिए जारी किए गए हैं। ये कोरोना बचाव कार्य और आवश्यक वस्तुओं को लाने ले जाने के लिए चल रहे वाहनों के हैं। दो हजार व्यक्तिगत पास जारी किए गए हैं। इनमें 90 फीसदी सरकारी कर्मचारी हैं, जिन्होंने ड्यूटी के लिए जाने के लिए पास बनवाए हैं। पुलिस शुरू में इन्हें भी रोक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पास व्यवस्था के प्रभारी एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश सिंह ने बताया कि 600 पास उन लोगों को जारी किए गए हैं जो अपने प्रतिष्ठान में जाकर वेतन बांटना चाहते हैं। ये अस्थाई पास हैं जो एक या दो दिन के लिए ही जारी किए जाते हैं।

दवाई और आटे के लिए भी मांग रहे पास
पास के लिए बने कार्यालय में रोजाना 50 से 60 फोन आ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या दवाई खरीदने जाने के लिए पास बनवाना होगा? थोक विक्रेता से आटा लेने जाने के लिए भी पास की मांग कर रहे हैं। आटे के लिए पास केवल उन किराना दुकानदारों के बनाए गए जिनका नाम प्रशासन की सूची में है।

अस्थि विसर्जन के लिए नहीं बनेगा पास
कुछ लोगों ने यह भी पूछा है कि क्या अस्थि विसर्जन के लिए जाना है तो पास बनवाना होगा। इस पर एडीएम वित्त एवं राजस्व का कहना है कि इसके लिए पास की व्यवस्था नहीं की गई है। न ही इसकी अनुमति है।

पास के लिए : 0562-2260571
नोडल अधिकारी : 9454417580
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें