आगरा। दयालबाग स्थित खेलगांव स्पोर्ट्स क्लब में चल रही टेबल टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दिन विभिन्
आगरा। दयालबाग स्थित खेलगांव स्पोर्ट्स क्लब में चल रही टेबल टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों के मुकाबले रोमांचक रहे। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल और फाइनल में जगह बनाई।
क्लब के प्रबंधक दीपक मारू ने बताया कि 60 प्लस वर्ग में पूल-1 से डॉ. शरद गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, ज्ञानेश्वर द्वितीय रहे। पूल-2 में डॉ. किशोर बसंतानी प्रथम और प्रभात माथुर द्वितीय रहे। चारों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 30 प्लस पुरुष युगल वर्ग में डॉ. शरद गुप्ता और अनूप वर्मा की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। डॉ. अभिषेक गुप्ता और डॉ. विनीत चौहान की जोड़ी द्वितीय रही। दोनों टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं महिला वर्ग में पारुल गुप्ता और रिचा बंसल के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें पारुल गुप्ता ने 2-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मैचों में रेफरी की भूमिका ध्रुव गुप्ता और आर्यन चौधरी ने निभाई। रविवार को सुबह सात बजे सभी वर्गों के फाइनल मैच खेले जाएंगे। सुबह 10:30 बजे विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।