फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां-बाप का पता नहीं...जिस्म के सौदागरों ने बेचा, हर रात नोंचा गया जिस्म; नौ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक कहानी

Sat, 28 Jun 2025 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नौ वर्षीय जिस बच्ची को देह व्यापार के दलदल में धकेला गया, उसके मां-बाप का पता नहीं चल सका है। जिस्म के सौदागरों ने उसे बेच दिया, इसके बाद उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया। कोर्ट में पीड़ित बच्ची ने अपना दर्द बयां किया। 
 
विज्ञापन
बच्ची सांकेतिक - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में देह व्यापार से पीड़ित नौ वर्षीय बालिका ने शुक्रवार को अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। अब पुलिस बयानों के अनुरूप जांच करेगी। उधर, पुलिस अब तक बालिका के माता-पिता का पता नहीं लगा सकी है। भागे हुए पांच आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


नौ वर्षीय बालिका एक राहगीर की मदद से पुलिस के पास पहुंची थी। उसने बताया था कि उसे बंधक बनाकर कथित मां गीता गलत काम करा रही थी। विरोध पर पीटती थी। उसके बेटे सिगरेट से दागते थे। पुलिस ने बच्ची को बालगृह में आश्रय दिलाया है।

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को जेल भेजा और भागे हुए पांच आरोपियों की तलाश कर रही है। एसीपी सदर हेमंत कुमार ने बताया कि बच्ची को जयपुर के महेंद्र ने बेचा था। उसके जेल में बंद होने की जानकारी मिली है। उसे बी वारंट पर आगरा लाया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को बालिका के बयानों का अवलोकन किया जाएगा। अगर, बच्ची ने घटना में किसी अन्य व्यक्ति के शामिल होने के बारे में बताया होगा तो केस में उसे भी शामिल किया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस की पहली प्राथमिकता उसके माता-पिता को ढूंढना है। अगर, वो मिल जाते हैं तो बालिका को घर पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें