फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: स्कूल से कटीले तारों के बीच से बच्चों को निकाला, अभिभावक संघ ने एडीएम से शिकायत की

Tue, 05 Apr 2022 05:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें अभिभावक और स्कूली बच्चे कंटीले तारों के बीच से निकालते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो एक अभिभावक ने प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स अवेयरनेस (पापा) के डीपीएस व्हाट्सएप ग्रुप पर भी भेजा है।
विज्ञापन
कंटीले तारों के बीच से बच्चों को निकालते अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें स्कूल की छुट्टी होने के बाद अभिभावक और विद्यार्थी कटीले तारों के बीच से निकल रहे हैं। वीडियो डीपीएस जूनियर विंग दयालबाग का बताया गया। प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स अवेयरनेस की ओर से वीडियो के आधार पर एडीएम सिटी से शिकायत की गई। 

विज्ञापन


अभिभावक संघ के राष्ट्रीय संयोजक दीपक सरीन ने बताया कि वीडियो स्कूल की छुट्टी के समय का है। सड़क की चौड़ाई कम होने से जाम लगा हुआ था। अभिभावक बच्चों को कटीले तारों के बीच से निकाल रहे थे। अभिभावकों ने इसकी वीडियो बनाकर एसोसिएशन के ग्रुप पर साझा किया। 

उनका कहना है कि स्कूल की एनओसी देते समय ध्यान नहीं दिया गया। सड़क के किनारे डीपीएस व प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल है, कोई हादसा हो जाता है तो फायर बिग्रेड की गाड़ियों का भी पहुंचना मुश्किल होगा। उनका कहना है कि वीडियो प्रदेश सरकार के साथ केंद्र सरकार को भी भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन

छुट्टी का समय व व्यवस्थाएं बदली जा रहीं

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि डीपीएस जूनियर विंग और प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की छुट्टी के बीच अंतराल बढ़ाया जा रहा है। प्रिल्यूड का संचालन सुबह 07:00 से 11:45 बजे तक और डीपीएस का संचालन सुबह 08:00 से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। 

दोनों स्कूलों का स्टाफ छुट्टी के समय बाहर खड़ा होकर व्यवस्थाएं संभालेगा। स्कूल के सामने से गुजरने वाले रोड को वन-वे किया जाएगा। दयालबाग से स्कूल की ओर अभिभावक गाड़ियां लेकर आ सकेंगे, बाहर कॉलोनी की तरह से निकलना होगा। दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों की मंगलवार को संयुक्त बैठक भी इस संबंध में हुई। 

व्यवस्था बनाने के लिए अभिभावकों से अपील की जाएगी

डीपीएस के चेयरमैन सुनील अग्रवाल ने कहा कि सड़क पर कोई दो ट्रक खड़ा करके चला गया है। स्कूल की 28 बसें लगी हैं, इनके अलावा अभिभावकों की करीब 600 गाड़ियां पहुंच रही हैं। इसकी वजह से जाम की स्थिति बन रही है। 
विज्ञापन

जिन बच्चों को कटीले तारों के बीच से निकाला गया, वह प्राइवेट वैन से जाते हैं। अभिभावकों बच्चों को निकालने के लिए कुछ इंतजार करना चाहिए था। बुधवार को अभिभावकों से भी अपील की जाएगी कि वह व्यवस्था बनाने में सहयोग दें। एक परिवार या आसपास के जो बच्चे अलग-अलग गाड़ियों से आते हैं, वह आपस में गाड़ियां पूल कर लें। 

शिकायत की जांच कराई जा रही है 

एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स अवेयरनेस की ओर से बच्चों को कटीले तारों के बीच से निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई है। जांच कराई जा रही है। डीआईओएस और एसीएम को जांच दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें