आगरा फोर्ट स्टेशन
आगरा फोर्ट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर वाटर कूलर लगा हुआ है, लेकिन यह भी खराब पड़ा है। ऐसे में यात्रियों को पानी की टंकियों से गर्म पानी लेना पड़ रहा है।
स्टेशन पर भी पानी नहीं
रेल यात्री हर्ष कुमार ने कहा कि राजामंडी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां वाटर कूलर भी नहीं लगा है। ज्यादातर ट्रेनें यहां रुकती हैं। ऐसे में इस स्टेशन से उतरने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
गर्मी में पानी की समस्या
नूरी गेट की मिनी अग्रवाल ने कहा कि स्टेशनों पर पानी की समस्या गर्मी में ही नजर आती है। वाटर कूलर बंद पड़े हैं। मशीनों से भी सस्ता पानी नहीं मिल पा रहा है।
स्टेशनों पर बंद पड़ी हैं वाटर वेंडिंग मशीनें
आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, राजा की मंडी, ईदगाह स्टेशनों पर हर प्लेटफॉर्म पर सस्ता पानी मुहैया कराने के लिए रेलवे ने चार साल पहले वाटर वेंडिंग मशीनें लगवाई थीं। इनसे आरओ का ठंडा पानी दो रुपये में एक लीटर मिल जाता था, लेकिन तीन साल ये मशीनें भी बंद पड़ी हैं। स्टेशनों पर वाटर कूलर इक्का-दुक्का ही लगे हैं।
जून तक शुरू होंगी वाटर वेंडिंग मशीनें
आगरा रेल मंडल के डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा कि स्टेशनों पर लगीं वाटर वेंडिंग मशीनों का संचालन आगरा रेल मंडल करेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जून तक इन्हें चालू करवा दिया जाएगा। शीतल जल के लिए वाटर कूलरों को दुरुस्त कराया जाएगा। राजामंडी के प्लेटफार्म एक पर वाटर कूलर लगा है।