फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों ने 'पापा' नाम से बनाया संगठन, प्रशासन से स्कूल की फीस माफ कराने की मांग

Wed, 01 Jul 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में लॉकडाउन अवधि के दौरान की स्कूलों की फीस माफ किए जाने की मांग तेज होती जा रही है। अब इसे आगे बढ़ाने के लिए अभिभावकों ने प्रोग्रेसिव आगरा पेरेंट्स एसोसिएशन (पापा) संगठन बनाया है। संगठन ने जिला प्रशासन से तीन माह की फीस माफ करने की मांग की है। 

विज्ञापन


संगठन की मांग है कि कोरोना के मामले शून्य होने के बाद ही स्कूल खोले जाएं। ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई पर आधी फीस ली जाए। नरेश खिरवार ने कहा कि अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा अभिभावक संगठन से जोड़े जाएंगे। अभी अरुण मिश्रा, मनोज शर्मा, सुमित सक्सेना, मनोज गोयल, अमर सिंह, अतिन मित्तल, भरत राजौरा आदि संगठन से जुड़े हैं।


आगरा में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24 फर्जी शिक्षकों पर मुकदमा, पूरी सूची यहां देखें

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त फीस न ली जाए 

शहर के प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने सोमवार को विद्यालय पहुंच कर प्रबंधक को संबोधित मांग पत्र दिया। इसमें कहा गया है कि लॉकडाउन की वजह से वो अतिरिक्त फीस देने में समर्थ नहीं हैं। स्कूल के निदेशक सुशील गुप्ता का कहना है कि सरकार की ओर से फीस के संबंध में जो भी दिशा-निर्देश दिया जाएगा, उसका पालन किया जाएगा। 

कक्षा से छह तक का शिक्षण सत्र शून्य करने की मांग

शहर के सेंट थॉमस स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कक्षा एक से छह तक के विद्यार्थियों का सत्र शून्य किए जाने की मांग की है। 

अभिभावकों का कहना है कि कक्षा छह तक के विद्यार्थियों का ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा प्राप्त करना असंभव है। उन पर शारीरिक व मानसिक रूप से बुरा प्रभाव पड़ेगा। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए बच्चों को स्कूल भेजना ठीक नहीं है। 

संबंधित खबर- राहत: नहीं बढ़ेगी फीस, बस-वैन का किराया भी माफ, स्कूल खुलने पर डीएम ने कही यह बात  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें