सात महीने पहले जिस बेटी को हंसी खुशी विदा किया था, उसकी लाश देखकर मायके वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। ससुराल वाले लाश को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर में बीती रात नवविवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। वहीं मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है। घटनास्थल पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के ससुरालयों पर दहेज में 5 लाख नकदी और एक सोने की जंजीर की मांग को लेकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
स्वार्थी पत्नी मुनीष कुमार निवासी सैदपुर ने मंगलवार रात कमरे में कुंडे से दुपट्टे का फंदा बना कर जीवनलीला समाप्त कर दी। नवविवाहिता द्वारा फंदे पर लटकने से हुई मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्वार्थी को फंदे से उतारकर परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने स्वार्थी 20 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।
विवाहिता की मौत के बाद ससुराल वाले घर पर ताला डालकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम ने फांसी लगाने वाले दुपट्टे को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
मृतका के भाई अनिल कुमार पुत्र रामपाल सिंह निवासी चुनूपुर गढ़िया थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद ने बहन के ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मृतका की 14 नवंबर 2024 को शादी हुई थी। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।