फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: काठमांडू में पंकज शर्मा ने जीता कांस्य

Sat, 21 Feb 2026 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पंकज शर्मा 
विज्ञापन
आगरा। काठमांडू में आयोजित चतुर्थ माउंट एवरेस्ट क्योरुगी एवं द्वितीय पूमसे (डब्ल्यूटी, जी–1) इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा ने सीनियर पूमसे व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा।
विज्ञापन

पंकज शर्मा ने पूमसे शिपजिन एवं पूमसे जीते में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 5.7 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड ताइक्वांडो, एशियन ताइक्वांडो यूनियन एवं नेपाल ताइक्वांडो संघ ने मिलकर किया। इसमें 28 देशों के 2000 से अधिक खिलाड़ी व खेल अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। इंडिया सीनियर पूमसे टीम के मुकाबले अभी होने हैं। आगरा के पंकज शर्मा, संतोष कुमार सिंह व प्रदीप गौर इसमें प्रतिभाग करेंगे। इस उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय, सीईओ संगीता शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, अमित शर्मा, हरिकांत शर्मा ने बधाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें