फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा तस्कर के गोदाम से नशे की लाखों टैबलेट जब्त, पंजाब पुलिस की कार्रवाई में मिला बड़ा जखीरा

Wed, 29 Jul 2020 05:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • पंजाब पुलिस ने की कार्रवाई
  • नौ दवाइयों के नमूने लिए गए
विज्ञापन
दवा के गोदाम पर कार्रवाई के दौरान पंजाब पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे की दवाइयों की तस्करी करने वाले आगरा गैंग के सरगना जितेंद्र अरोड़ा उर्फ विक्की के कमला नगर स्थित गोदाम से पंजाब पुलिस को नशे की 1.20 टैबलेट मिली हैं। इन्हें जब्त कर लिया गया है। इनके अलावा बुखार-खांसी, दर्द निवारक और एंटीबायोटिक समेत दवाइयों का बड़ा जखीरा मिला है। इनकी गिनती बुधवार सुबह तक चलेगी। नौ दवाइयों के नमूने लिए गए हैं। इनमें चार नशे की हैं।
विज्ञापन


पंजाब के बरनाला की पुलिस अपने साथ चार जिलों के ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम को लेकर दोपहर करीब एक बजे जितेंद्र अरोड़ा उर्फ विक्की के कमला नगर स्थित कोठी पर पहुंची। इसके भूतल पर 250 वर्गमीटर का गोदाम है। इसे पुलिस 25 जुलाई के छापे के बाद सील कर गई थी। इसको खोला गया तो यह गोदाम दवाओं से भरा मिला।

ये भी पढ़ें- नाइट क्लब और रेव पार्टी में सप्लाई की जा रहीं नशे की दवाएं, 11 राज्यों तक फैला काला कारोबार
विज्ञापन


ड्रग विभाग की चार टीमों ने पड़ताल की तो नौ तरह की दवाएं पाई गईं। इनमें एंटीबायोटिक, बुखार, दर्द निवारक और नशे की दवाएं शामिल रहीं।  नशे की चार तरह की दवाएं थी। गिनती में कुल 120451 टैबलेट मिलीं। इनके बिल, फर्म समेत अन्य कागजात की भी जांच की गई तो पाया कि प्रति दस टैबलेट की कीमत 35 रुपये से 165 रुपये थीं।
विज्ञापन

फर्म का लाइसेंस होगा निरस्त: सहायक आयुक्त औषधि
सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश जैन ने बताया कि विक्की की फर्म का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा, इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। दवाओं के नमूने  जांच के लिए भेज दिए हैं। दवाओं की निर्माता कंपनी की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- नशे की दवाओं के तस्कर, जानिये कौन है आगरा गैंग का सरगना विक्की अरोड़ा जिसे पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

चार जिलों के ड्रग विभाग की टीम बुलानी पड़ी
पंजाब पुलिस के नेतृत्व में दवा तस्करी के सरगना विक्की अरोड़ा के गोदाम पर छापे के लिए चार जिलों से ड्रग विभाग की टीम को बुलाना पड़ा। खुद सहायक आयुक्त औषधि भी छापे के दौरान रहे। टीम में कासगंज के , हाथरस , फिरोजाबाद और आगरा के ड्रग इंस्पेक्टर शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें