तेंदुए के पैरों के निशानों के साक्ष्य जुटाती वन विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले के के बरसाना क्षेत्र के सीह गांव में शनिवार को तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत फैल गई। जंगल में घूमते तेंदुए का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। अमर उजाला ने इस खबर को प्राकशित किया तो वन विभाग की नींद टूट गई।
रात में गश्त के बाद रविवार को उप प्रभागीय वनाधिकारी प्रभाकांत पांडे, वन क्षेत्राधिकारी ब्रजेश परमार आदि आगरा की वन जीव स्पेशलिस्ट टीम के साथ सीह पहुंचे। जगंल में कॉम्बिंग कर तेंदुआ के पैरों के निशानों से साक्ष्य जुटाकर कर जांच को भेजे। वनकर्मियों की टीम उसकी तलाश में जुटी रही।
शनिवार को सीह गांव के जंगल में ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। तेंदुआ की आहट से लोग घरों में दुबक गए। इसकी सूचना वन विभाग और थाना पुलिस को दी थी। रात में पुलिस और वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार गांव पहुंचे। जंगल में गश्त कर काफी तलाश की थी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।