फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मथुरा के भूतेश्वर इलाके में दहशत, सुबह आंख खुली तो चल रही थी गोलियां; सहम गए लोग

Sat, 16 Dec 2023 12:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में सुबह के समय अचानक हुई फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई। गोलियां चलाने वाले कौन थे, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
Mathura News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा कोतवाली के भूतेश्वर इलाके में सुबह-सुबह लोगों की आंख खुली तो फायरिंग से दहशत फैल गई। एक दो नहीं, बल्कि कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान एक गोली यहां घर के शीशे में लगी तो  लोग डर से कमरों में कैद हो गए। सूचना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां काई नहीं मिला। हालांकि फायरिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


 कोतवाली के भूतेश्वर इलाके में कंकाली मंदिर के पास पहलवानों के अखाड़े में सुबह-सुबह कई राउंड फायरिंग हुई। अखाड़े के पास एक घर के शीशे में गोली लगते ही लोग दहशत में आ गए। लोगों ने बताया कि ये घटना सुबह 8:30 बजे के करीब की है। इसके बाद लोगों ने कृष्णा नगर पुलिस चौकी में की शिकायत की। सूचना पर एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें