फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood: चंबल का रौद्र रूप देख ग्रामीणों में दहशत, चेतावनी के निशान से इतनी दूर; जारी हुआ अलर्ट

Tue, 06 Aug 2024 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

चंबल नदी में उफान से ग्रामीणों में दहशत है। हालांकि अभी नदी चेतावनी के निशान से सात मीटर दूर है। नदी किनारे के गांवों के लोग बाढ़ की डर से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
चंबल नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश, राजस्थान में हो रही बारिश के बीच कोटा बैराज से रविवार को 99 हजार तथा सोमवार को 37 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बाह में एक बार फिर चंबल नदी उफान पर है। चेतावनी के निशान 127 मीटर से 7 मीटर नीचे नदी बह रही है। खतरे का निशान 130 मीटर है।
विज्ञापन


 

पिछले सप्ताह चंबल नदी 119 मीटर के निशान को छूकर 116 मीटर पर आ गई थी। अचानक नदी का जलस्तर 4 मीटर बढ़ने से तटवर्तीय 38 गांवों के लोग सहम उठे हैं। वहीं, प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है। एसडीएम बाह सृष्टि ने बताया कि पहले से ही 8 बाढ़ चौकियों की कार्य योजना बना ली है। जरूरत पड़ने पर वन विभाग और चंबल सफारी की मोटरबोट को अधिग्रहीत किया जाएगा।

ग्रामीणों को निचले इलाकों में न ठहरने के लिए सतर्क किया गया है। लेखपालों को 24 घंटे नदी के जलस्तर पर नजर रखने की हिदायत दी है। इधर, कछार के खादर की ओर उफान का पानी बहने से ग्रामीण परेशान हैं। बाढ़ के खतरे को लेकर नदी के जलस्तर पर ग्रामीण भी नजर रखे हैं।

 
विज्ञापन

चंबल पर बाढ़ चौकी
मंसुखपुरा (4 गांव), पिनाहट (5 गांव), उमरैठा (3 गांव), बासौनी (5 गांव) , सिमराई (2 गांव), भगवानपुरा (2 गांव), खेडा राठौर (5 गांव), नंदगवां (10 गांव) में बाढ़ चौकी बनेंगी। विस्थापित होने वाले गांवों की सूची भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें