फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर के चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाने का विरोध, पंडा समाज ने किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन

Wed, 27 May 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)

सार

  • पंडा समाज ने पुलिस-प्रशासन पर लगाया मनमानी का आरोप
  • लोगों ने बैरिकेडिंग हटाने व मंदिरों को खोलने की मांग की
विज्ञापन
पंडा समाज ने किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन में अपने आराध्य के दर्शन से वंचित भक्तों को अब ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के चारों तरफ लगाई गई बैरिकेडिंग रास नहीं आ रही है। मंदिर की देहरी तक जाने से रोकने पर भक्तों में पुलिस-प्रशासन की मनमानी के खिलाफ उबाल है। इसके विरोध में प्रीत-पुरोहित पंडा समाज ने मंगलवार को अर्द्धनग्न प्रदर्शन कर बैरिकेडिंग हटाने व मंदिर खोलने की मांग की।
विज्ञापन


कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत लागू लॉकडाउन के चौथे चरण में भी धार्मिक स्थलों को नहीं खोला गया है। तीर्थनगरी वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी सहित सभी मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद हैं। लॉकडाउन में अपने आराध्य के दर्शन से वंचित भक्त मंदिर की देहरी पर माथा टेक रहे थे, लेकिन इस पर भी रोक लगा दी है। 


प्रीत-पुरोहित पंडा समाज में आक्रोश

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाए जाने की जानकारी श्रद्धालुओं को हुई तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित प्रीत-पुरोहित पंडा समाज ने मंगलवार को प्राचीन गोविंददेव मंदिर के पास अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस-प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


समाज के अध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के चारों ओर बैरिकेडिंग को हटाए और मंदिरों को भी तत्काल खोला जाए। पुरोहित और पंडा समाज की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई है। अगर जल्द मंदिर और बैरिकेडिंग नहीं हटाई गई तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें