फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में जुट जाएं भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता-जयप्रकाश

विज्ञापन
टूंडला में भाजपा राज्यसभा सांसद जयप्रकाश का स्वागत करते भाजपाई - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ पंचायत चुनाव की तैयारी करें। आगामी पंचायत चुनाव में भी भाजपा जीत दर्ज करेगी। यह बातें भाजपा के राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने लखनऊ से मथुरा जाते समय टोल प्लाजा पर स्वागत के दौरान कहीं।
विज्ञापन

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गिरवर निषाद के नेतृत्व में सांसद का फूलमाला पहनाकर व चित्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों और उनके द्वारा कराए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा सरकार का उद्देश्य सबका साथ और सबका विकास है।
विज्ञापन

स्वागत करने वालों में विजय वर्मा, राज वर्मा, एसएस निषाद, डा. केएस वर्मा, कप्तान सिंह, हरिओम निषाद, सतीश वर्मा, श्रीकांत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें