फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने लव मैरिज की तो खफा हुआ जमाना, परिवार को मिल रही हैं धमकियां

Sat, 15 Sep 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मोहब्बत की नगरी आगरा में एक युवती ने कोर्ट मैरिज क्या की, जमाना उससे खफा हो गया। शादी के तीन साल बाद उसे मोहल्ले में आने से मना कर रहे हैं। लोग पंचायत कराकर परिवार को निकालने का फरमान सुनाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


पीड़ित युवती शाहगंज क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से गुहार लगाई। युवती की मां ने बताया कि बेटी की तीन साल पहले कोर्ट मैरिज हुई थी, उसका एक बेटा भी है। वो बीमार रहता है। बेटी अक्सर मोहल्ले में आती है। 

युवती इस समय अपने मां-बाप के पास ही रह रही है। शुक्रवार को मोहल्ले के कुछ लोग आए। उनका कहना था कि बेटी ने बिना रीति-रिवाज के शादी की है। इसलिए वो यहां नहीं आ सकती है। लोगों ने परिवार को मोहल्ले से निकालने की भी धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार को मिल रही धमकी

पीड़ित परिवार के मुताबिक मोहल्ले वालों ने कहा कि अगर, उनकी बेटी यहां आएगी तो पंचायत कराई जाएगी। इसके बाद परिवार को निकलने के लिए कहा जाएगा। इससे परिवार दहशत में आ गया। उन्होंने कार्रवाई की गुहार लगाई। 

एसएसपी अमित पाठक ने इंस्पेक्टर थाना शाहगंज को जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही पंचायत की धमकी को गंभीर बताया है। उन्होंने आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें