फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मासूम की अस्मत से खिलवाड़ की कोशिश, तहरीर देने के बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा; लोगों में आक्रोश

Tue, 03 Sep 2024 06:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में छह वर्षीय मासूम को गंदी नीयत से उठा ले गया। इसके बाद कुछ लोगों ने दबाव डालकर आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच समझौता करा दिया। घटना से लोगों में आक्रोश है। 
विज्ञापन
girl demo - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में छह वर्षीय बच्ची को एक युवक गलत नीयत से उठा ले गया। वह पिता के साथ सो रही थी। मां के शोर मचाने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद रोते हुए बच्ची भागकर मां के पास पहुंची। घरवालों ने थाने में तहरीर दी। लेकिन, मुकदमा दर्ज नहीं किया। पंचों ने बालिका की अस्मत तौली और आरोपी के साथ राजीनामा करा दिया। 

विज्ञापन


मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में एक छह बच्ची का परिवार किराए पर रहकर मजदूरी करता है। रविवार की रात बच्ची अपने पिता के साथ चारपाई पर सो रही थी। पास में ही जमीन पर उसकी मां भी सो रही थी। वहीं जमीन पर पर्स रखा हुआ था। इसमें दो हजार रुपए रखे थे। बच्ची के पिता की आंखें खुली तो बच्ची और पर्स दोनों नहीं थे। 

इस पर उसने अपनी पत्नी को पूछा कि बच्ची कहां है। उसने कहा कि बाथरूम गई होगी। लेकिन, काफी देर तक बच्ची नहीं लौटी। इस पर मां ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर एक युवक भागता हुआ दिखा। बच्ची चीखती हुई गली की तरफ से घर की ओर आई। 
 

मां ने उससे पूछा कहां थी। उसने बताया कि अंकल अपने साथ उठा ले गए थे। बच्ची के परिजन ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घरवालों ने सोमवार की सुबह तहरीर दी। इसके बाद भी शाम तक अभियोग पंजीकृत नहीं हुआ। 
 

पुलिस आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच समझौते का इंतजार करती रही। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। हर कोई बालिका के साथ इस तरह की हरकत सुनकर हैरान था। बच्ची की मां ने एक वीडियो जारी किया। यह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

बताया तो यह भी गया कि कुछ पंचों ने बालिका के घर पहुंचे। उन्होंने छह वर्षीय बालिका की अस्मत की कीमत तौलकर राजीनामा करा दिया। क्षेत्र का हर व्यक्ति कार्रवाई न होने से आक्रोशित है। चौकी प्रभारी ने बताया कि बच्ची के परिजन ने तहरीर दी थी। उसमें कुछ गलतियां थीं। शुद्ध करने के लिए देर रात तक बुलाते रहे। लेकिन, वह नहीं आए। इसके बाद आपस में राजीनामा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें