फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पकड़ा गया एनआरआई की मां का हत्यारोपी, पूछताछ में जो कुछ बताया उसे सुनकर लोग रह गए सन्न

Tue, 03 Sep 2024 04:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पुलिस ने एनआरआई की मां के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस से पूछताछ में उसने जो कुछ बताया उसे सुनकर लोग सन्न रह गए। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एनआरआई की मां इंदुमती की गला घोंटकर हत्या की घटना का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। पुलिस ने गांव के ही एक रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया। उसने कबूल किया है कि वृद्धा ने सबके सामने उसे डांट दिया। अपमान से क्षुब्ध होकर उसने वृद्ध को गला घोंट कर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को चालान करने के बाद जेल भेजा है।भेजा था।

विज्ञापन


घटना बेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला देवी की है। बीती 13 अगस्त को गांव में वृद्धा इंदुमती देवी की हत्या कर दी गई थी। शव घर के अंदर तखत पर पड़ा मिला था। सोने की चेन और एक अंगूठी भी गायब थी। मां की हत्या की खबर सुनकर जर्मनी में रह रहा एनआरआई बेटा उदय प्रताप भी परिवार के साथ गांव आया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद चुप बैठ गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें