फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पंचायत सचिवों को मिली ‘डेडलाइन’, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Thu, 19 Mar 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पंचायत सचिवों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेते बीडीओ
विज्ञापन
फतेहाबाद। विकासखंड फतेहाबाद में बुधवार को खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाहा की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित की योजनाओं में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन




बैठक के दौरान बीडीओ और एडीओ नरेंद्र बघेल ने पंचायत सचिवों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी लाने, फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने, गांवों में स्थापित हैंडपंपों और टीटीएसपी का तत्काल सर्वे कर उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा ई-रिक्शा के माध्यम से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन से प्राप्त धनराशि को अनिवार्य रूप से ग्राम पंचायत के ओएसआर खाते में जमा कराने के अलावा 15वें और 5वें वित्त आयोग के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों का शत-प्रतिशत भुगतान नियमानुसार करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में सचिव संदीप सिंह, रितु यादव, राहुल परिहार, विनोद कुमार, हर्षवर्धन, नसीम अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें