फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: हॉस्पिटल मालिक के बेटे से दोस्ती, 5.45 लाख रुपये वसूले; फिर कर दिया ये बड़ा कांड

Wed, 18 Mar 2026 10:11 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

दोस्ती के बहाने आरोपी ने छात्र को धमकाकर छह महीने में 5.45 लाख रुपये वसूल लिए और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
युवक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के  थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में हॉस्पिटल संचालक के बेटे को दोस्ती के जाल में फंसाकर युवक ने डरा-धमकाकर 5.45 लाख रुपये वसूल लिए। आरोप है कि विधायक पास लगी फॉर्च्यूनर कार का रौब दिखाकर आरोपी ने छात्र को कई बार जान से मारने की धमकी दी। दो लाख रुपये की और मांग की। आरोपी ने एक बार छात्र की कनपटी पर तमंचा भी तान दिया था। घबराए छात्र ने पूरी आपबीती अपने माता-पिता को बताई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


अग्रसेनपुरम निवासी जय प्रकाश त्यागी का ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-2 में प्राइम हॉस्पिटल के नाम से अस्पताल है। उनका बेटा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भगवान टॉकीज स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाता है। आरोप है कि बेटे से दोस्त मुकुल कुशवाहा ने उसकी पहचान अग्रसेनपुरम निवासी रवि राघव से कराई थी। रवि ने पहले दोस्ती बढ़ाई और कुछ दिन बाद 15 हजार रुपये उधार लिए। एक सप्ताह बाद उसने दोबारा रुपये मांगे। बेटे ने मना करते हुए कहा कि पहले लिए रुपये लौटा दो। आरोप है कि रवि उसे जबरन कार में बैठाकर ले गया। कनपटी पर तमंचा तानकर धमकी दी। डर के कारण बेटे ने 50 हजार रुपये दे दिए।

चार दिन बाद आरोपी ने फिर से एक लाख रुपये ले लिए। आईफोन खरीदने के नाम पर भी 30 हजार रुपये दिलवाए। आरोपी ने दो बार में 3.50 लाख रुपये और वसूल लिए। घटना से परेशान बेटे ने 25 फरवरी को रोते हुए उन्हें पूरी बात बताई। छह महीने से आरोपी उसे धमकाकर रुपये ले रहा था। अब दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। पीड़ित के पिता का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो रवि और उसकी पत्नी ने हाथापाई की। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें