फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: दो बच्चों से कुकर्म, पंचायत में आरोपी किशोर को पिता ने पांच जूते मारकर छोड़ा

Sat, 28 Dec 2019 11:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पंचायत
विज्ञापन
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में दो बालकों से कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 16 साल के किशोर ने यह हरकत की। जब पीड़ित बालकों के पिता शिकायत करने आरोपी के घर गए तो परिवार के लोगों ने पंचायत बैठा ली। 
विज्ञापन


इसमें आरोपी किशोर को उसके पिता ने पांच जूते मारकर सभी के सामने माफी मंगवा दी। इसके बाद छोड़ दिया। इस पर कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई। शुक्रवार को दोनों परिवार की महिलाओं में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस पर मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।

एक बालक 10 तो दूसरा बालक आठ साल का है। दोनों भाई हैं। पिता ने बताया कि 24 दिसंबर को दोनों घर के बाहर खेल रहे थे। आरोपी किशोर पड़ोस में रहता है। वो बेटों के पास आया। बहाने से अपने कमरे में ले गया। इसके बाद कुकर्म किया। उनको जान से मारने की धमकी दी। इस कारण उन्होंने घर में कुछ नहीं बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट होने पर थाने पहुंचा मामला

दूसरे दिन मां को घटना की जानकारी दी। इस पर पिता आरोपी के घर पहुंच गए। यहां पर क्षेत्र के लोगों के साथ पंचायत हुई। आरोपी को उसके पिता ने पांच जूते मार दिए। इसके बाद किशोर से माफी भी मंगवाई गई। इस पर पीड़ित परिवार पुलिस से शिकायत करे बिना ही आ गया। 

शुक्रवार को आरोपी पक्ष के बच्चे पीड़ित बालकों के घर के बाहर गिल्ली डंडा खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों को खेलने से मना करने पर महिलाओं में विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट तक हो गई। 

आरोपी किशोर के परिजनों ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी। वहीं बालकों के पिता ने भी तहरीर दे दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बालकों का मेडिकल कराया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें