वहीं पत्नी द्वारा पिटाई से क्षुब्ध युवक ट्रेन से कटने की धमकी देते हुए मकान की छत से कूद कर भाग गया। इस पर पंच वहां से चले गए। बाद में गुरुवार को फिर से हुई पंचायत के बाद मामला रफा दफा कर दिया गया।
पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव में चर्चा है कि इससे पहले आरोपी पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की एक रिश्तेदार की पुत्री ने भी आरोप लगाए थे। तब भी पंचायत के माध्यम से मामला रफा-दफा कर दिया गया था।
थाना बरहन के एक गांव में ऐसे ही दुष्कर्म के मामले में पंचायत हुई थी। दुष्कर्म की घटना सोशल मीडिया में वायरल होने पर हुई पंचायत में भी पंचों ने आरोपी को पांच जूते मारने का फैसला सुनाकर मामला निपटा दिया था।
बाद में महिला आयोग द्वारा घटना संज्ञान में लिए जाने पर पंचों सहित आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें पंच और आरोपी सभी लोग जेल गए थे। फिलहाल इस मामले में सीओ नवीन कुमार कहना है कि इसकी जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर इस मामले की चर्चा है।