फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: आखिरी दिन नामांकन करने वालों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
कासगंज कलक्ट्रेट में नामांकन करते उम्मीदवार - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था। नामांकन दाखिल करने के लिए कलक्ट्रेट और ब्लॉक परिसरों के नामांकन स्थलों पर उम्मीदवारों की भीड़ नामांकन करने के लिए पहुंची। लंबी-लंबी कतारें शाम 5 बजे के बाद तक लगी हुईं थीं। सर्वाधिक भीड़ ग्राम पंचायत के प्रधानपद और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन करने वालों की थी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट मुख्यालयों पर तीन स्थानों पर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपने नामांकन दाखिल किए।
नामांकन के दोनों दिनों में कुल 366 जिला पंचायत के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल हुए। कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था नजर आई। डीएम सीपी सिंह जिलेभर की नामंाकन प्रक्रिया पर नजर बनाए थे। वहीं एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम ललित कुमार कलक्ट्रेट के नामांकन स्थलों पर भ्रमण करके जायजा ले रहे थे।
ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन कासगंज, सोरों, अमांपुर, सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली, सिढ़पुरा ब्लॉक केंद्रों पर किए गए थे। ब्लॉकों पर प्रत्याशी अपने नामांकन दाखिल करने के लिए अपने समर्थकों के साथ लगातार पहुंच रहे थे। पुलिसकर्मियों को बार-बार कतारों को व्यवस्थित कराना पड़ रहा था। अधिक समय लगने के कारण लोग परेशान हो रहे थे। डीएम सीपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी स्थानों पर पूरी शांति के साथ नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चुनाव शांतिपूर्वक और निष्पक्ष संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश दिया गया। समर्थक बाहर की खड़े रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें