फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद आया पंचायत चुनाव परिणाम, जीत की दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कुरावली की ग्राम पंचायत नगला ऊसर से प्रधान पद का चुनाव लड़ने वाले एक महिला प्रत्याशी की तीन दिन पहले मौत हो गई थी। रविवार को जब चुनाव का परिणाम आया तो पता चला कि मृतका ने चुनाव में जीत दर्ज की है। ऐसे में यहां अब दोबारा चुनाव कराया जाना तय है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नगला ऊसर से प्रधान के लिए पिंकी देवी पत्नी सुभाष चंद्र ने चुनाव लड़ा था। मतदान भी सकुशल संपन्न हुआ था, लेकिन बीते बुधवार को अचानक उनकी हालत खराब हो गई थी। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। इसके बाद रविवार को मतों की गणना हुई। मतगणना में पिंकी देवी ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 388 वोट मिले। वहीं उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रावती को 273 वोट मिले। ऐसे में पिंकी देवी ने 115 वोटों से जीत दर्ज की, लेकिन उनकी पहले की मौत हो जाने से समर्थक और परिजन मायूस नजर आए। मतगणना परिणाम आने के बाद अभिकर्ता नम आंखों से लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें