फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद की चाहत में कोरोना का डर भूल गए प्रत्याशी और अभिकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार को मतगणना स्थलों का नजारा देखकर कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने का अंदाजा भी नहीं हो रहा था। यहां प्रत्याशी और अभिकर्ताओं को संक्रमण का कोई डर नहीं था। या फिर यूं कहें कि पद की चाहत में वे कोरोना का डर भूल चुके थे। न तो उनके बीच सामाजिक दूरी थी और न ही किसी के चेहरे पर कोरोना संक्रमण से डर नजर आ रहा था।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है। पूरा देश इस संकट से जूझ रहा है। एक ओर जहां कर्फ्यू लगाकर हालात पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मतगणना में सारे नियम तार-तार हो गए। पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी पद की चाहत में अपनी जिंदगी की कीमत भी भूल चुके थे। सुबह से ही जिले के विभिन्न मतगणना स्थलों पर पहुंचे प्रत्याशी और उनके अभिकर्ताओं के चेहरों पर कोरोना का डर भी नहीं था। मतगणना शुरू हुई तो टेबिलों पर सभी प्रत्याशी और अभिकर्ता बिना सामाजिक दूरी के एक दूसरे से सटकर खड़े नजर आए। कुछ प्रत्याशी और अभिकर्ता तो बीच-बीच में बिना मास्क के भी खड़े नजर आए। इन्हें मतगणना कार्मिक लगातार मास्क लगाने के लिए कहते रहे। हालांकि इसका भी उन पर कोई खास असर नहीं पड़ा।
नहीं हो सकी प्रत्याशी और अभिकर्ताओं की कोरोना जांच
चुनाव आयोग ने मतगणना के दौरान कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए थे। इसके तहत प्रत्याशी और अभिकर्ताओं की कोरोना जांच कराई जानी थी। सभी की कोरोना की जांच नहीं कराई जा सकी। सभी मतगणना स्थलों पर बिना कोरोना जांच के लिए ही प्रत्याशी और अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया गया। हालांकि कुछ स्थलों पर शुरुआत में थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कराई गई, लेकिन भीड़ को देखते हुए इसे भी रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें