फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: सुहागनगरी में 26 अप्रैल को मतदान, 564 प्रधान पद, जानिए कब शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया

Sat, 27 Mar 2021 11:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • 13 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
  • जिले के 564 प्रधान, 7196 ग्राम पंचायत सदस्य, 7196 ग्राम पंचायत सदस्य
  • 817 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 33 जिला पंचायत सदस्य पद की
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना आयोग ने शुक्रवार को जारी कर दी गई। फिरोजाबाद जिले के तेरह लाख नौ हजार 832 मतदाता 564 ग्राम प्रधान, 7196 ग्राम पंचायत, 817 क्षेत्र पंचायत व 33 जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए 26 अप्रैल को मतदान करेंगे। नामांकन 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक दाखिल होंगे। 16  को जांच एवं 18 को नाम वापसी एवं प्रतीक चिह्न आवंटन होगा। दो मई को मतगणना के साथ परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिले को नौ जोन एवं 80 सेक्टरों में बांटते हुए जिला स्तरीय अफसरों को तैनात किया है। 
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी करने में जिला प्रशासन तो पिछले काफी दिनों से जुटा था, लेकिन सरकार द्वारा 1995 को आधार बनाते हुए जारी किए आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक के बाद प्रशासन को 2015 को आधार बनाते हुए दोबारा से आरक्षण जारी करना पड़ा था। जिला प्रशासन ने चुनाव की सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। आरओ एवं एआरओ को प्रशिक्षण देने के साथ ब्लॉकों में कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित कर दिया है। शुक्रवार को आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने के साथ सरकारी मशीनरी ने चुनाव की तैयारी और तेज कर दी।
पंचायत चुनाव: कासगंज में 26 अप्रैल को मतदान, नामांकन पत्रों की बिक्री आज
विज्ञापन

अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्र में पहले से चल रहे विकास कार्यों को छोड़कर कोई नया काम नहीं करने की हिदायत दी है। आयोग की ओर से घोषित किए कार्यक्रम के तहत फिरोजाबाद जिले में नामांकन 13 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 अप्रैल तक सुबह आठ बजे से शाम को पांच बजे तक दाखिल किए जाएंगे। 16 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। 18 अप्रैल को सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी एवं इसके बाद प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा। 26 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम को छह बजे तक मतदान होगा। दो मई को मतगणना के साथ ही परिणाम घोषित किया जाएगा। 
 
विज्ञापन

जिले के ब्लॉकवार मतदान केंद्र, बूथ एवं मतदाता 
ब्लॉक मतदान केंद्र बूथ मतदाता
टूंडला 158 308 174279
नारखी 115 255 153509
फिरोजाबाद 138 290 178628
जसराना 84 173 102029 
एका 112 251 148271
हाथवंत 98 219 125233
शिकोहाबाद 121 252 146503
मदनपुर 156 293 165061
अरांव 98 202 172676
कुल 1080 2243 1309732
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें