फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: कासगंज में 26 अप्रैल को मतदान, आज मिलेंगे नामांकन पत्र, जानिए चुनाव की प्रक्रिया

Sat, 27 Mar 2021 09:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
पंचायत चुनाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए राज्य  निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के बाद जिलानिर्वाचन अधिकारी ने भी जिला की अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव के लिए नामांकन बिक्री से लेकर मतगणना तक पूरा कार्यक्रम जारी किया गया है। नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शनिवार से शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


जिले में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चारों पदों पर एक साथ ही मतदान होगा। जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन की बिक्री से लेकर चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया कलक्ट्रेट परिसर पर निर्धारित की गई है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन संबंधी पूरी प्रक्रिया संबंधित विकास खंड कार्यालय परिसर में की जाएगी।

ग्राम पंचायत के प्रधानों, सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना तथा परिणाम की घोषणा संबंधित  विकास खंड के अंतर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर की जायेगी। जिला पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना विकास खंड के अंतर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर होगी लेकिन  परिणाम की घोषणा जिला पंचायत मुख्यालय से की जाएगी।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन

चुनाव की यह रहेगी प्रक्रिया
नामांकन दाखिल  13 से 15 अप्रैल तक प्रात: 8 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक 
नामांकन पत्रों की जांच 16 व 17 अप्रैल को 
उम्मीदवारी वापस लेने की तिथि 18 अप्रेल को प्रात: 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक
चुनाव चिन्ह आवंटन 18 अप्रैल को अपरान्ह 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक
मतदान 26 अप्रैल को प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 6 बजे तक 
मतगणना 02 मई को प्रात: 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक 

पंचायत चुनाव के लिए आयोग के निर्देश पर चुनाव कायक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाशों पर भी  कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। -सीपी सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत चुनाव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें