फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल 2084 उम्मीदवारों की किस्मत लिखेंगे 555459 मतदाता

Sat, 10 Oct 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला और क्षेत्र पंचायत चुनाव में पहले चरण के लिए प्रचार का शोर शुक्रवार शाम थम गया। हालांकि बगैर शोरशराबे के घर-घर जाकर वोट की अपील का दौर जारी है। शनिवार का दिन लगभग साढ़े पांच लाख वोटरों के लिए अपना फैसला लेने का है। रविवार को यह निर्णय बैलेट पेपर पर मोहर बनकर मतपेटियों में बंद हो जाएगा। कुल 2084 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। इनमें 1850 क्षेत्र पंचायत के हैं और 234 जिला पंचायत के।
विज्ञापन

प्रत्याशियों को प्रचार के लिए दो दिन अतिरिक्त मिल गए। आगरा में रामबारात और जनकपुरी महोत्सव के चलते मतदान की तारीखों में परिवर्तन हुआ। पहले यह वोटिंग नौ अक्तूबर को होनी थी, लेकिन बाद में तारीख 11 अक्तूबर कर दी गई। इन दो दिनों का जमकर फायदा उठाया गया। कई उम्मीदवारों ने शराब भी खूब बांटी। लेकिन अब फैसला वोटर को लेना है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए हैं। पोलिंग पार्टियां शनिवार को आगरा से रवाना की जाएंगी।

1850
प्रत्याशी क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हैं
234
उम्मीदवार जिला पंचायत सदस्य के हैं
15
बीडीसी के उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके
14
वार्ड जिला पंचायत सदस्य के हैं
04
ब्लॉक के बीडीसी के लिए होगी वोटिंग
555459
मतदाता है पहले चरण के चुनाव के लिए
475
मतदान केंद्र, 802 मतदेय स्थल बनाए गए हैं
139
बूथ अतिसंवेदनशील और 55 अतिसंवेदनशील प्लस हैं।

कहां कितने वोटर
तहसील एत्मादपुर
- ब्लॉक एत्मादपुर में 119502
- ब्लॉक खंदौली  में 129942

तहसील फतेहाबाद
- ब्लॉक शमसाबाद में 155746
- ब्लॉक फतेहाबाद में 150269

तीसरे चरण के लिए 228 मैदान में
आगरा। तीसरे चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा हो गया। दो पर्चे खारिज कर दिए गए। इसके बाद कुल 228 उम्मीदवार मैदान में रह गए। इनमें से अभी कुछ और कम हो सकते हैं। शनिवार नाम वापसी का दिन है। शाम को साफ हो जाएगा कि कुल कितने उम्मीदवार मैदान में डटे रहते हैं।
विज्ञापन


चौथा चरण : 77 ने पर्चा भरा
आगरा। चौथे चरण के जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए पहले दिन शुक्रवार को 77 उम्मीदवारों ने कुल 81 सेट दाखिल किए। वार्ड 44 से आठ, 45 और 46 से नौ-नौ , 47 से 14, 48 से सात, 49 और 50 से 12-12 तथा 51 से छह ने पर्चे दाखिल किए। क्षेत्र पंचायत में ब्लॉक जैतपुर में 194, पिनाहट में 185, बाह में 225 ने नामांकन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें