तीन नाम भेजे, विभागों से दोबारा सूची मांगी
पंचायत चुनाव के कार्मिक प्रभारी एवं एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी का कहना है कि पहली सूची में तीन नाम आयोग को भेजे गए हैं। उनके परिवारों को 30-30 लाख रुपये मिलेंगे। नए शासनादेश के मुताबिक दोबारा विभागों से सूची मांगी गई है। पात्रता पूरी करने वालों को लाभ दिलाया जाएगा।
46 मृत कर्मचारियों की भेजी है सूची
जिलाधिकारी को 46 मृतक कर्मियों सूची भेजी है। जिनकी चुनाव ड्यूटी आई थी। प्रशिक्षण के बाद कुछ गंभीर रूप से बीमार हो गए। उन सभी को 30-30 लाख की मदद मिलनी चाहिए। - मृदुल सिंह, जिलाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी महासंघ
परिवारों के साथ न हो भेदभाव
मृतक कर्मियों के परिजनों की आर्थिक मदद में भेदभाव हो रहा है। संक्रमण के समय जबर्दस्ती ड्यूटी कराई। अब मौत हो गई तो शासन, प्रशासन व आयोग पल्ला झाड़ रहा है। - सत्यभान सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद
कर्मचारियों की मौतों के लिए सरकार जिम्मेदार
518 मृत कर्मियों सूची मुख्यमंत्री को भेजी है। 1000 से अधिक मौतें हुई हैं। इन मौतों के लिए सरकार जिम्मेदार है। जितने कर्मियों की असमय मृत्यु हुई है उनके परिवारों को सरकार मुआवजा दे। - हरि किशोर तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष, उ.प्र. राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद
इन्हें मिलेगा मुआवजा
नाम पद विभाग मृत्यु दिनांक
भागीरथ बंसल एआरओ पीडब्ल्यूडी 30 अप्रैल
सुनील कुमार एआरओ सहकारिता विभाग 2 मई
महेश चंद मतदान अधिकारी पीडब्ल्यूडी 17 अप्रैल
46 कर्मियों कर सूची
बेसिक शिक्षा 25
माध्यमिक शिक्षा 10
पीडब्ल्यूडी 08
श्रम विभाग 01
बांट माप विभाग 01
आवास विकास 01
कोरोना संक्रमण: बेसिक शिक्षा विभाग को मिली कोरोना से शिक्षकों की मौत की सूची, संक्रमण से 25 की हुई मृत्यु