गांव के विकास की ये हैं प्राथमिकताएं
- गांव में घर-घर लोगों को पानी की आपूर्ति उपलब्ध कराना
- ग्रामीणों को सफाई और शौचालय के इस्तेमाल के लिए जागरूक करना
- महामारी से बचाव के लिए गांव को सैनिटाइज कराना
सिंगायच में ये हैं प्रमुख समस्याएं
- गांव में जलस्तर नीचे होने और खारे पानी की समस्या है।
- खड़ंजे और नालियां क्षतिग्रस्त हैं। जिससे जलनिकासी व आवागमन की समस्या है।
- ग्राम पंचायत में 175 से ज्यादा शौचालय अधूरे पड़े हैं।
ग्राम पंचायत एक नजर में
जगनेर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिंगायच में पांच गांव गढ़ी पीला, सिंगायच, नगला गुलाब, खेड़ा, करवल और एक मजरा किसानपुरा है। गांव की कुल आबादी करीब चार हजार है। मिश्रित आबादी वाले इस गांव में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल बने हैं।