फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: सीसीटीवी कैमरे की नजर नामांकन शुरू, मैनपुरी प्रशासन की सख्त नजर, मास्क के साथ ही मिला प्रवेश

Wed, 07 Apr 2021 02:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • जिला पंचायत सदस्य के लिए कलक्ट्रेट व अन्य पदों के लिए ब्लॉकों पर नामांकन 
  • नौ ब्लॉकों में नामांकन प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू की गई।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव 2021: मैनपुरी में नामांकन प्रक्रिया का जायजा लेतीं सीडीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मैनपुरी में बुधवार को नामांकन शुरू हो गया। प्रधान, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सभी नौ ब्लॉकों में नामांकन प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू की गई। वहीं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी न्यायालय में नामांकन होगा। बुधवार से दो दिन तक प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। जिलाधिकारी महेंद्र बहादु सिंह, एसपी अविनाश पांडेय, सीडीओ ईशा प्रिया ने किया नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया। मास्क के साथ ही प्रत्याशियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


मैनपुरी में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने नामांकन स्थलों पर फुलप्रूफ व्यवस्थाएं की थीं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सभी प्रक्रियाएं शुरू हुईं। नामांकन काउंटर पर बैरिकेडिंग कराने के साथ ही नामांकन स्थल के दो सौ मीटर क्षेत्र में सख्त पहरा रहा। जिला पंचायत सदस्य के लिए कलक्ट्रेट और अन्य पदों के लिए संबंधित ब्लॉक में नामांकन होंगे। 
Up Panchayat Chunav 2021: आगरा में 14 ब्लॉक में 599 नामांकन निरस्त, जानिए क्या है स्थिति
विज्ञापन

नामांकन स्थल से दो सौ मीटर का क्षेत्र प्रतिबंधित किया गया है। प्रत्याशी को अपने समर्थक और वाहन दो सौ मीटर दूर ही छोड़ने होंगे। नामांकन स्थल पर केवल प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। वे संबंधित काउंटर पर जाकर एआरओ के पास अपना नामांकन पत्र जमा कर प्राप्ति रसीद जरूर लें। नामांकन के लिए मंगलवार को सभी नौ ब्लॉक मैनपुरी, कुरावली, बरनाहल, घिरोर, सुल्तानगंज, जागीर, करहल, किशनी और बेवर के अलावा कलक्ट्रेट में भी तैयारियां पूरी की गईं। अधिकारियों ने बताया कि शाम पांच बजे के बाद कोई नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। 
 
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान 
- नामांकन जुलूस न निकालें। 
- नामांकन स्थल पर डीजे आदि न बजाएं। 
- किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र न लाएं। 
- नामांकन स्थल पर समर्थक प्रवेश न करें। 
- नामांकन पत्र जमा होने के बाद स्थल पर न रुकें। 

इतने पदों के लिए होगा नामांकन
- 549 हैं ग्राम प्रधान के पद
-3 0 हैं जिला पंचायत सदस्य के पद
-761 हैं क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद
-6967 हैं ग्राम पंचायत सदस्य के पद
 
सभी नामांकन स्थलों पर बुधवार सुबह आठ बजे से नामांकन पत्र जमा करना शुरू हुए। नियमों का पालन करते हुए प्रत्याशी नामांकन पत्र जमा करें ये अपील की गई है। नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। -ईशा प्रिया, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें