फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: डीएम ने प्रत्याशियों संग की बैठक, आचार संहिता का पालन करने के दिए निर्देश

Wed, 14 Apr 2021 05:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

कहा कि हर बूथ पर प्रशासन एवं पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मौके से पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
एटा की डीएम व पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा डीएम डॉ. विभा चहल और एसएसपी उदय शंकर सिंह ने मंगलवार को थाना अलीगंज, नयागांव और राजा का रामपुर में प्रत्याशियों के साथ बैठक की। कहा कि हर बूथ पर प्रशासन एवं पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मौके से पकड़कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


डीएम, एसएसपी सहित एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एएसपी क्राइम राहुल कुमार, एसडीएम अलीगंज राजीव पांडेय, सीओ अलीगंज राघवेंद्र सिंह ने प्रत्याशियों को निर्देश दिए कि प्रचार के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता और धारा 144 का अनुपालन हर हाल में करें। अलीगंज के मतदाता एवं प्रत्याशी इस बार पंचायत चुनाव में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराकर अच्छी मिसाल पेश करें। मतदान करने के लिए लोगों को अपनी पहचान साबित करना जरूरी होगी। इउपजिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दिए गए 17 विकल्पों में से कोई एक भी पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर ही मतदाता को बूथ के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन


यह हैं पहचान पत्र के विकल्प
- मतदाता पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र
- बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक
- पट्टा विलेख, रजिस्ट्रीकृत डीड आदि संपत्ति अभिलेख।
- फोटोयुक्त किसान बही
- फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख
- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का फोटोयुक्त पहचान पत्र
- शस्त्र लाइसेंस
- मनरेगा जॉब कार्ड
- श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
- सांसद, विधायक, विप सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- शारीरिक अशक्तता पहचान पत्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें