पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेरब, अरनोटा एवं अर्जुनपुरा में हुए पंचायत उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। सेरब से प्रधान प्रत्याशी सुनील कुमार 242 और क्षेत्र पंचायत सदस्य अरनोटा से श्रीभगवान 203 वोटों से जीते।
आगरा की ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेरब, अरनोटा एवं अर्जुनपुरा में हुए पंचायत उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। अर्जुनपुर गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य का निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए। तो वहीं बीते बुधवार को ब्लॉक के गांव सेरब में प्रधानी एवं अरनौटा रिक्त स्थानों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव हुआ। जिसमें अपने प्रत्याशी के लिए पुरुष एवं महिला मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया था।
विज्ञापन
प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला पेटी में बंद हुआ। शुक्रवार को विकासखंड परिसर पिनाहट कार्यालय पर एसडीएम बाह कृष्णानंद तिवारी, तहसीलदार बाह प्रवेश कुमार, एवं आरओ अमरनाथ सिंह के नेतृत्व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की गई। मतगणना प्रधानी सेरब चुनाव में सुनील कुमार को 622, मान देवी को 380, राम प्रकाश को 261 वोट मत मिले, जिसमें प्रधान प्रत्याशी सुनील कुमार 242 वोटों से जीते तो वहीं अरनोटा क्षेत्र पंचायत चुनाव की मतगणना में श्री भगवान को 487, समोखीलाल को 284 वोट मत मिले।
श्रीभगवान ने 203 वोट पाकर जीत हासिल की। प्रशासन और पुलिस के बीच मतगणना 10:30 बजे तक शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। जीते हुए प्रधान प्रत्याशी सुनील कुमार और क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी श्री भगवान को मतगणना चुनाव अधिकारी आरओ ने विजई प्रमाण पत्र देकर बधाई दी। जीते हुए प्रत्याशियों का उनके समर्थकों एवं गांव के लोगों परिजनों ने साफा माला पहनकर जोरदार सम्मान किया। पुलिस द्वारा जुलूस निकालने पर पूरी तरह से मनाई की गई थी। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद नजर आई। इस दौरान एसीपी पिनाहट अमरदीप लाल, थाना प्रभारी नीरज पंवार, दरोगा ओमपाल, सोनू कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।