फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रजपुरा में तबेला में तब्दील मिला पंचायत भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने विकासखंड सकीट क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। इस दौरान रजपुरा में पंचायत भवन में तबेला बना हुआ मिला। जिस पर सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संस्तुति की। वहीं वाहिद बीबीपुर में अनुपस्थित सफाई कर्मचारी को निलंबित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रजपुरा में दो पंचायत भवन बने हुए हैं। डीपीआरओ ने देखा कि दोनों ही पंचायत भवनों का इस्तेमाल भूसा रखने एवं भैंस बांधने के लिए किया जा रहा है। ग्राम वासियों ने बताया गया कि पूर्व प्रधान एवं कोटेदार ने मिलकर पंचायत भवन पर कब्जा कर रखा है। ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय अधूरा बना हुआ मिला। रंग-रोगन का कार्य पूरा नहीं था एवं गेट बंद था। जिसका सार्वजनिक उपयोग नहीं किया जा रहा है। ग्राम पंचायत में हाल ही में 80 स्ट्रीट लाइट लगवाई गई हैं, जो बेहद घटिया किस्म की है। ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव ने शासकीय प्राथमिकता के कार्यों में रुचि न लेकर धनराशि गबन की मंशा से स्ट्रीट लाइट का कार्य कराया।
वहीं ग्राम पंचायत वाहिद बीवीपुर में गोशाला का निरीक्षण किया। यहां कुल 6 सफाईकर्मी तैनात हैं। जिनमें से सफाईकर्मी यूनुस खान एक हफ्ते से अनुपस्थित चल रहा हा। इसके बारे में बताया गया कि वह दिल्ली में रहकर सब्जी बेचने का काम करता है। उसके स्थान पर उसका भाई उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर जाता है। डीपीआरओ ने जूनुस खान को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायत गढ़िया कोंची में पंचायत भवन परिसर में ही सामुदायिक शौचालय निर्मित मिला। इसमें यूरिनल नहीं लगा था तथा रखरखाव के लिए किसी को तैनात नहीं किया गया। सचिव से स्पष्टीकरण मांगा। वहीं ग्राम पंचायत नगला वाचा में पंचायत भवन निर्माणाधीन मिला। ग्राम पंचायत में खड़ंजा के ऊपर नालियों का पानी बह रहा था तथा गंदगी का भरमार मिली। ग्राम पंचायत सचिव ने मेरा गांव स्वच्छ गांव अभियान के तहत कोई कार्य नहीं कराया। सचिव ने आश्वासन दिया कि 2 दिन में पंचायत भवन पर शटरिंग सति गांव में सफाई कार्य शुरू करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें