फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंच कुंडीय ऋग्वेद परायण महायज्ञ 17 से कोसी में

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में महायज्ञ पत्र का विमोचन करते अतिथिगण। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में नगर में पहली बार पंच कुंडीय ऋग्वेद परायण महायज्ञ का आयोजन 17 से 26 दिसंबर तक किया जाएगा। यज्ञ में दूरदराज के साधु-संत आहुति डालेंगे।
विज्ञापन

नंदगांव रोड स्थित शिव मंदिर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में यज्ञ के निमंत्रण पत्र का विमोचन डॉ. एलपी शर्मा, स्वामी अनुभव कृष्ण, साध्वी राधारानी दीदी एवं आरएन भारद्वाज ने किया। मुख्य संयोजक विवेक उपाध्याय ने बताया कि नगर में पहली बार पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आरंभ 16 दिसंबर से श्रीरामचरित मानस पाठ के साथ होगा। इसके उपरांत 17 दिसंबर से प्रतिदिन प्रात: एवं सायं वैदिक मंत्रों के साथ पंच कुंडीय हवन यज्ञ किया जाएगा। 26 दिसंबर को 21 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन होगा। यज्ञ का समापन 27 दिसंबर को पूर्णाहुति के साथ होगा। बैठक में सभी को जिम्मेदारी सौंपी गईं।
स्वामी अनुभव कृष्ण महाराज ने बताया कि यज्ञ हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। यज्ञ करने से हमारे सभी प्रकार के दोष दूर होते हैं। पर्यावरण एवं मन की शुद्धि होती है। इस दौरान भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल गोयल, ऋषि चौधरी, योगेश धनोतिया, मुकेश बंसल, भारत शर्मा, मनीष उपाध्याय, प्रदीप लोहकाना, घनश्याम मास्टर, दीपक बृजवासी, ममता सक्सेना, अनिरुद्ध पालीवाल, गोपाल शर्मा, दिनेश चौधरी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें