फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: माता जिनवाणी की निकाली पालकी यात्रा

विज्ञापन
आचार्यश्री निर्भयसागर महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में छीपीटोला में श्रुतपंचमी महोत्सव के अवसर प - फोटो : मनीष शर्मा
विज्ञापन
आगरा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर छीपीटोला में जिनवाणी माता की पालकी यात्रा निकाली गई। आचार्यश्री निर्भय सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

पालकी को पुष्पों से सुसज्जित कर जैन भवन से निकाली गई शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होकर पुन: बड़े मंदिर पहुंची। यात्रा में श्रद्धालुओं ने जिनवाणी माता के जयघोष लगाए। मंदिर पहुंचने पर भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। धर्मसभा में आचार्य श्रीनिर्भय सागर महाराज ने कहा कि जिनवाणी आत्मकल्याण का सर्वोत्तम मार्ग है। जैन पाठशाला के बच्चों ने आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन और शास्त्र भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें