फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : वृंदावन में यूक्रेन की किशोरी से पाकिस्तानी युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2020 03:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • पीड़ित किशोरी पिता के साथ एक अपार्टमेंट में रहती है। 
  • आरोपी पाकिस्तानी युवक का उसके घर आना-जाना था।
विज्ञापन
आरोपी पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में नाबालिग विदेशी लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यूक्रेन की रहने वाली किशोरी के साथ पाकिस्तानी युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


वृंदावन के रमणरेती पुलिस चौकी क्षेत्र में यूक्रेन निवासी करीब 14 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ वर्षों से एक अपार्टमेंट में रह रही है। पीड़ित के पिता की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार उसके घर पर पाकिस्तान के कराची शहर के रहने वाले आनंद कुमार का आना-जाना था। 


यह भी पढ़ें- जिसके साथ खाना खाया, उसका ही पूरा परिवार खत्म कर दिया, खौफनाक है 'दगाबाजी' की यह कहानी
विज्ञापन


आनंद कुमार वृंदावन के ही दूसरे इलाके में रहता है। 31 अगस्त की रात किशोरी के पिता घर पर नहीं थे। इसी दौरान आनंद कुमार उसके फ्लैट पर आया। आरोप है कि आनंद कुमार ने बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

आरोपी युवक को भेजा जेल

जब पिता लौटे तो पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद वह उसे लेकर वृंदावन थाने पहुंचे। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी पाकिस्तानी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को परिक्रमा मार्ग स्थित इमली तला के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

किशोरी का परिवार और आरोपी संगीत क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। आरोपी का लंबे समय से किशोरी के घर आना-जाना था। किशोरी की मां के साथ आरोपी के लिव इन रिलेशन थे।

यह भी पढ़ें- तिहरा हत्याकांड : बेटे का परिवार खत्म करने वालों को दी जाए फांसी, रोते हुए बूढ़ी मां ने की मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें