फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धर्मांतरण गिरोह का ढूंढ़ा पाकिस्तान कनेक्शन, सीएम ने थपथपाई पीठ

विज्ञापन
सिपाही प्रियांशी प्रजापति भी सम्मानित की गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को आगरा कमिश्नरेट के कार्यों की सराहना की गई।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश करने और गिरोह का पाकिस्तान कनेक्शन ढूंढ़ने पर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार की पीठ थपथपाई। साथ ही दूसरों को भी इसी तरह कार्रवाई करने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन

आगरा की कमिश्नरेट पुलिस ने जुलाई 2025 में धर्मांतरण के बड़े गिरोह का खुलासा किया था। सदर की दो सगी बहनों को मुक्त कराया गया। दिल्ली से लेकर कोलकाता तक दबिश दी। 14 आरोपी जेल भेजे गए। पूछताछ और तलाश में गिरोह का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया। विदेशी फंडिंग से यूपी सहित दूसरे राज्यों के युवक और युवतियों का धर्मांतरण करने की बात सामने आई। पुलिस ने गिरोह की कमर तोड़ दी। बाद में पता चला था कि गिरोह न सिर्फ धर्मांतरण कराता है, बल्कि मानव तस्करी और अंगों की बिक्री में शामिल है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार की इसी कार्रवाई पर सीएम ने सराहना की।
कमिश्नरेट में यह मामला मार्च 2025 में सामने आया था। सदर से दो सगी बहनें लापता हुई थीं। उनके कारोबारी पिता की गुहार पर पुलिस आयुक्त ने टीम लगाई। जुलाई में दोनों को पश्चिमी बंगाल के कोलकाता स्थित मिश्रित आबादी वाले तपसिया इलाके से मुक्त कराया गया। मामले में कश्मीरी युवतियों, गोवा की आयशा और आगरा रहमान कुरैशी, बाद में मुस्तफाबाद, दिल्ली के अब्दुल रहमान, कश्मीर बुलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का पता चला। गिरोह के सदस्यों के तार पाकिस्तान, म्यांमार सहित अन्य देशों से सामने आए। बाद में मानव तस्करी, विदेशों में अंगों की बिक्री भी सामने आई थी।
विज्ञापन

महिला सिपाही ने कुश्ती में जीता गोल्ड, हुई सम्मानित
आगरा। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही प्रियांशी प्रजापति को लखनऊ में मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक देकर सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतने के लिए दिया गया। प्रियांशी उज्जैन, मध्य प्रदेश की हैं। इनकी तैनाती पुलिस लाइन आगरा में है। वह स्नातक पास हैं। तीन बहनों में छोटी हैं, कुश्ती खेलती हैं। वर्ष 2023 में पुलिस विभाग में भर्ती हुई थीं। 16 से 21 जून के बीच वियतनाम में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में 50 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। लखनऊ में सम्मान से वो बहुत खुश हैं। एशियन गेम्स की तैयारी में जुटी हैं। उनकी बड़ी बहन नुपुर प्रजापति भी सिपाही हैं और उनकी तैनाती भी आगरा में ही है। पिता मुकेश प्रजापति भी पहलवान रहे। अब प्रापर्टी डीलर हैं।
विज्ञापन

सिपाही प्रियांशी प्रजापति भी सम्मानित की गई- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें