बाह। बासौनी के पुरा कसा गांव में जयसीराम ने रविवार की सुबह मशीन से चारे की कटाई की थी। बताया कि 8 साल की बेटी आरुषि मशीन के पास खेल रही थी। खेलते समय उसने मशीन में फंसे चारे को अंगूठे के सहारे निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका अंगूठा मशीन के गड़ासे से कट गया। चीखें सुनकर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए बाह सीएचसी ले पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।