मौके पर ही मौत
सैनुद्दीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। हादसे की खबर मिलने के बाद किसान के रोते बिलखते परिजन मोर्चरी पहुंचे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया।
ये भी पढ़ें - हादसा: शादी में शामिल होने जा रहे थे जीजा-साले, मौत ने इस तरह मारा झपट्टा; दोनों की मौत
बच्चों के भरण पोषण का संकट
ग्रामीणों ने बताया कि किसान सैनुद्दीन बेहद गरीब था। वह मेहनत मजदूरी कर पत्नी व पांच बच्चों का भरण पोषण कर रहा था। हादसे में उसकी असमय मौत के बाद जहां सभी लोग दुखी हैं। वहीं पत्नी व बच्चों के सामने अब भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। प्रशासन से पीड़िता परिवार को सहायता दिलाने की मांग की है।