फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी की तर्ज पर बनेगा बांकेबिहारी धाम: सीएम योगी बोले- 32 हजार करोड़ की योजनाओं से लौटेगा ब्रज का वैभव

Fri, 28 Apr 2023 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी की तर्ज पर बांकेबिहारी धाम बनेगा और अयोध्या जैसी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा होगी।  ब्रज की पवित्रता से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
 
विज्ञापन
रैली स्थल पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में विकास की बयार बह रही है। धर्म नगरी मथुरा में ही 32 हजार करोड़ की योजनाओं पर काम किया जा रहा है, जिनके पूरा होते ही ब्रज का द्वापरकालीन वैभव लौट आएगा। यहां की जनता का आशीर्वाद मिला तो काशी विश्वनाथ धाम के पैटर्न पर बांकेबिहारी का भी भव्य धाम बनेगा। अयोध्या की भांति ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा पर जल्द काम शुरू होगा। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के खेल मैदान में भाजपा के मेयर व अध्यक्ष प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

आज जवाहर बाग एक बेहतरीन पार्क

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले इसी मथुरा में जवाहर बाग की घटना घटित हुई थी। खूब खून खराबा हुआ था। आज वही जवाहर बाग एक बेहतरीन पार्क है। 2017 से पहले ही कोसीकलां में भी दंगा होता था, आज वहां औद्योगिक इकाइयां लग रहीं हैं और युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले मथुरा-वृंदावन और गोकुल में मांस और मदिरा बिकती थी। हमने कहा दूध, दही वाले क्षेत्र की पवित्रता के साथ इस तरह खिलवाड़ नहीं होने देंगे। इसी भावना के तहत मथुरा, वृंदावन, गोकुल, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव आदि सभी पवित्र स्थलों को तीर्थ स्थल घोषित कर वहां बड़ी कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav: मथुरा में CM योगी की चुनावी सभा, बोले- देश के नवनिर्माण का दौर चल रहा है...

32 हजार करोड़ की परियोजनाएं 

सीएम ने कहा कि  अब चौरासी कोस की परिक्रमा केवल अयोध्या धाम में ही नहीं होगी, ब्रज धाम में भी होगी। इसके लिए सांसद हेमामालिनी के नेतृत्व में यहां के जनप्रतिनिधियों ने भारत सरकार के साथ समन्वय कर कार्ययोजना को अंजाम दिया है,जो बहुत जल्द ही धरातल पर नजर आएगी। सीएम ने कहा ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए 32 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। ये जब पूरी होंगी तब ब्रज में द्वापर युग यादों को ताजा कराएंगी।

कचरा साफ करने में लगता है समय 

मुख्यमंत्री ने कहा, मथुरा-वृंदावन नगर निगम बनने के बाद यहां बड़ा परिवर्तन आया है। आजादी के बाद विभिन्न सरकारों में जिस प्रकार की लचर, भ्रष्टाचार से युक्त और अराजकता पूर्ण व्यवस्थाएं थीं उस कचरे की सफाई करने में समय तो लगता है। मुकेश आर्य बंधु यहां के पहले मेयर हुए और उन्होंने बदलाव की जो शुरुआत की थी उसे आगे बढ़ाना है।

ये भी पढ़ें - आगरा में बोले सीएम योगी: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के साथ ही काशी में हुआ बड़ा बदलाव, अब बृज की बारी
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम के पैटर्न पर बनेगा बांकेबिहारी का धाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे काशी में बाबा विश्वनाथ धाम बन गया, इसी प्रकार यहां बांकेबिहारी का धाम भी बनेगा। बरसाना में रोपवे का निर्माण हो रहा है। उसे भी भव्यता देनी है। गोकुल में रसखान की समाधि को नया स्वरूप दिया है। गोवर्धन को द्वापरकालीन प्राचीनता देनी है। इसके लिए सभी मिलकर काम करेंगे तो कृष्ण कन्हैया, राधारानी की भूमि और यमुना महारानी के वैभव को लौैटाया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने नगर निगम में महापौर पद के उम्मीदवार विनोद अग्रवाल सहित अन्य सभी निकायों के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। इससे पूर्व सांसद हेमामालिनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह सहित विधायक पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, ठाकुर मेघश्याम सिंह, एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के चेयरमैन तेजवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किशन सिंह, रविकांत गर्ग, देवेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। संचालन महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें