फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना मानक के चल रही धान कटाई की मशीन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना मानक के चल रही धान कटाई की मशीन जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में पर्यावरण रक्षा की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वर्तमान समय में धान की कटाई के लिए पहुंची कंबाइन मशीनों की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देश हैं कि बिना सुपर स्टा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) के कोई भी कंबाइन मशीन धान की कटाई नहीं कर सकेगी। सोमवार को एसडीएम सदर ने बिना एसएमएस के मशीन चलते पाई जिसे कब्जे में लेने के बाद पुलिस को सौंपी दी।
विज्ञापन

सोमवार को उपजिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार को सूचना मिली कि औडेंय पड़रिया में कंबाइन हार्वेस्टिंग मशीन बिना एसएमएस के ही धान की कटाई कर रही है। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर नायब तहसीलदार अखिल कुमार गोयल और लेखपाल ब्रजेश राठौर के साथ मौके पर पहुंचे। यहां कंबाइन हार्वेस्टिंग मशीन बिना एसएमएस के चलती पाई गई। मशीन को हिरासत में लेते हुए पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। एसडीएम सदर ने कंबाइन हार्वेस्टिंग मशीन के संचालकों को चेतावनी दी है कि बिना एसएमएस के मशीन का संचालन न करें। यदि ऐसा पाया जाता है तो उनकी मशीन को कब्जे में लेकर थाने में खड़ी कराते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें