बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा
करहल। पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने कहा कि भाजपा बुनियादी मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही है। भाजपा सरकार ने महंगाई, रोजगार, शिक्षा और विकास जैसे मूलभूत मुद्दों पर कोई काम नहीं किया है। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए आएदिन नए मुद्दे सामने ला रही है। पूर्व सांसद सोमवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर फेल रही है। जनता महंगाई से त्राहि त्राहि कर रही है। बेरोजगारी की समस्या गंभीर रूप धारण कर चुकी है। बढ़ चढ़कर दावे तो बहुत किए जाते हैं लेकिन युवाओं को रोजगार मुहैया कराने को सरकार ने कुछ भी ठोस नहीं किया है।
पूर्व सांसद ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधोंकी रोकथाम के नाम पर बेगुनाहों व राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया जा रहा है। चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम, इक्तदार हुसैन, रामनारायण बाथम, रनवीर सिंह यादव, आजम खान, सनी यादव, इस्लाम खान, समसुद्दीन खान, इस्लामुद्दीन खान, अफजल खान, मुहम्मद गुलफाम अली, अकरम उर्फ बबलू, मोहम्मद राशिद, सुम्मेर सिंह मौजूद रहे।