फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंडी में धान की आवक शुरू, कम कीमत से किसान निराश

Fri, 17 Oct 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एक दिन धान की आवक बंद रहने के बाद शुक्रवार से शहर की गल्ला मंडी में धान की आवक शुरू हो गई। इससे किसानों ने राहत तो ली लेकिन कीमत अच्छी न मिलने से किसान निराश दिखे। शहर के आगरा रोड स्थित गल्ला मंडी में मंगलवार और बुधवार को रिकाॅर्ड धान की आवक से अव्यवस्थाएं फैल गई थीं। मंडी के बाहर भी जाम लग गया था। व्यापारियों की अपील पर बृहस्पतिवार को धान की आवक को जाम की समस्या की वजह से रोका गया था। बुधवार रात से लेकर बृहस्पतिवार की रात तक व्यापारी खरीदा हुआ धान लोड करने में जुटे रहे। शुक्रवार की सुबह तक लोडिंग का कार्य चलता रहा। शुक्रवार की सुबह 8 बजे से किसानों के धान की आवक शुरू करा दी गई। शुक्रवार को मंडी में धान की आवक शुरू होने से दिवाली के त्योहार को लेकर परेशान किसानों ने राहत की सांस ली। हालांकि कीमत अच्छी न मिलने से किसान निराश देखे गए। शुक्रवार को बासमती धान 2200 से लेकर 2450 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचा गया।
विज्ञापन

धान की फसल से काफी उम्मीदें थीं। एक सप्ताह पहले धान की कीमत 3 हजार से घटकर 2400 प्रति क्विंटल रह गई है। इससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
रामदास, किसान
उम्मीद थी कि पूसा बासमती धान 3 हजार प्रति क्विंटल से ऊपर तक बिकेगा। लेकिन मंडी में अधिक धान की आवक से कीमतें गिर गई हैं। कीमत गिरने से किसान को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह, किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें