फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नवीगंज जासमई मार्ग का 18 करोड़ से होगा चौड़ीकरण

Fri, 17 Oct 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवीगंज, जासमई, कैथोली ऊंचा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का निर्णय लिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने धनराशि स्वीकृत करने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही कार्यदायी संस्था नामित कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग वीके सिंह ने बताया कि नवीगंज, जासमई, कैथोली ऊंचा मार्ग की स्थिति अच्छी नहीं है। मार्ग पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण दुर्घटना का डर रहता है। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 18 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कार्यदायी संस्था को नामित कर दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था के नामित होने के एक साल के अंदर चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें