फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचोखरा पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के सरगना सहित तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। शनिवार को एसओजी व पचोखरा पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के सरगना सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों से चोरी की नौ बाइकों सहित तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसओजी टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का सरगना चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बेचने के लिए असन चौराहा पर आ रहा है। यदि समय रहते वहां पहुंचा जाए तो उसे पकड़ा जा सकता है। सूचना को सटीक मान एसओजी टीम ने थाना पचोखरा पुलिस के साथ निहाल सिंह की पुलिया पर डेरा जमा लिया और सरगना सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने पूछताछ में वाहन चोरी की बात कबूल की।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के नाम रजनेश उर्फ लालू, सूरज व ऋषभ सभी निवासी कुतकपुर चनौरा, थाना रामगढ़ फिरोजाबाद बताए हैं। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचा, तीन कारतूस सहित चोरी के नौ दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। टीम में सर्विलांस प्रभारी विक्रांत तोमर, थाना हरवेन्द्र मिश्रा, आशीष शुक्ला, अमित उपाध्याय, मुकेश कुमार, अनिल गुप्ता, रघुराज सिंह, दिनेश गौतम, लवप्रकाश प्रेमप्रकाश, कैलाश तिवारी, वीरेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार, नीतेन्द्र, हेमंत आदि हैं।
विज्ञापन

कहां-कहां से चोरी किए थे बरामद वाहन
टूंडला। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से पांच मोटरसाइकिल, तीन स्कूटी के अलावा एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पांच गाड़ियां आगरा से, एक जयपुर से, एक गाड़ी कानपुर से और एक फिरोजाबाद से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें