फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनगर प्रमाण पत्र के लिए फिरोजाबाद और शिकोहाबाद विधायक को सौंपे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। धनगर महासभा द्वारा धनगर समाज के प्रमाण पत्र न बनाए जाने को लेकर शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में फिरोजाबाद और शिकोहाबाद के विधायकों को ज्ञापन सौंपकर प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

भंवर सिंह धनगर के नेतृत्व में फिरोजाबाद शहर विधायक मनीष असीजा और शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा को धनगर अनसूचित जाति के प्रमाणपत्र तहसीलों में बनवाने के लिए ज्ञापन दिए गए। प्रदेश अध्यक्ष धनगर महासभा भंवर सिंह धनगर ने कहा की 24 जनवरी 2019 को उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा गजट कर दिया है की धनगरों को एससी जाति प्रमाणपत्र जारी किए जाएं, लेकिन प्रमाणपत्र नहीं बन रहे हैं। प्रमाणपत्र नहीं बने तो धनगर समाज एकजुट होकर धरना प्रदर्शन करेगा और सरकार का विरोध करेगा। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष लखपत सिंह धनगर, दिनेश धनगर, विक्रम सिंह धनगर, प्रधान पुष्पा धनगर, राहुल धनगर, अनिल प्रताप धनगर, डॉ. सर्वेश धनगर, डॉ. सत्यप्रकाश धनगर और सोनू धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें