फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मथुरा में पीएसी के जवान ने सरकारी रायफल से खुद को मारी गोली, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर थे तैनात

Tue, 23 Jul 2024 01:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

 मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर तैनात पीएसी के जवान ने खुद को गोली मार ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीएसी जवान ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 
 
विज्ञापन
पीएसी के जवान ने खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रिफाइनरी थाना क्षेत्र के रांची बांगर स्थित पीएसी बैरक में सोमवार देर रात 15वीं वाहिनी पीएसी के सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका मंगलवार को 25वां जन्मदिन था। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। उसकी तैनाती जन्मस्थान पर थी। घटना से उसके साथी कर्मी स्तब्ध हैं।
विज्ञापन


सुधीर मलिक (25) पुत्र उदयवीर मलिक निवासी पारसौल, दनकौर, गौतमबुद्धनगर 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा में तैनात था। वाहिनी के जवान वर्तमान में जन्मभूमि की सुरक्षा में लगे हैं। सोमवार देर रात 1.30 बजे करीब सुधीर व उसके साथी ड्यूटी जाने के लिए गाड़ी में बैठ गए। इसी दौरान सिपाही ने किसी काम से बैरक में जाने का बहाना करके गया और वहां गर्दन से सर्विस रायफल सटाकर गोली मार ली। 

गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान बैरक की ओर दौड़े। सिपाही को मृत देख उनके होश उड़ गए। तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। इधर, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौका मुआयना करने के बाद शव कब्जे में लिया। मंगलवार सुबह परिवार के आने पर पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें