फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के हौसले की जीत, दी परीक्षा

Fri, 21 Apr 2017 01:19 AM IST
छात्रा के हौसले की जीत, दी परीक्षा
विज्ञापन
छात्रा
विज्ञापन
चिकल पॉक्स से पीड़ित आगरा कालेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा विमलेश के हौसले की आखिरकार जीत हुई। छात्रा गुरुवार को फतेहपुर सीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मेडिकल सर्टिफिकेट लेकर आगरा कालेज पहुंचीं। कालेज प्रशासन ने उसे परीक्षा में शामिल कराया।   
विज्ञापन

 छात्रा को सोमवार को कालेज में परीक्षा देने से रोक दिया गया था। उससे मेडिकल सर्टिफिकेट लाने के लिए कहा गया। कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सर्टिफिकेट नहीं प्रदान किया गया। अमर उजाला ने छात्रा का मुद्दा उठाया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परीक्षकाें ने छात्रा का परीक्षण किया। उसको फिटनेस का सर्टिफिकेट जारी किया। इसके आधार पर छात्रा को परीक्षा में शामिल कराया। परीक्षा देने के बाद छात्रा ने खुशी जाहिर की और अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। अब उसे केवल एक प्रश्नपत्र की पुर्न परीक्षा देनी पड़ेगी।
 गुरुवार को विमलेश पहली पाली में अंग्रेजी तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा देने पहुंची तो कालेज प्रशासन की ओर से मेडिकल सर्टिफिकेट चेक किया। इस पर मुहर नहीं थी, छात्रा से अंडरटेकिंग लेकर उसे परीक्षा में शामिल कराया गया। कक्ष संख्या 92 में ही उसे बैठाया गया। एहतियातन सीटिंग प्लान के बजाय बाकी परीक्षार्थियों से कुछ दूरी पर बैठाया गया। कालेज के प्राचार्य डा. एके गुप्ता का कहना है कि विश्वविद्यालय के नियमानुसार और छात्रों के हित में विमलेश को परीक्षा देने से मना किया गया था। फिटनेस प्रमाणपत्र देने के बाद उसे परीक्षा में शामिल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें