फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सीमा बीती पूरा नहीं हो सका ऑक्सीजन प्लांट का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लगातार कोविड की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। इसके बावजूद जिले के अधिकारी इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। इसी के चलते 15 जुलाई की समयसीमा बीतने के दो दिन बाद भी जिला अस्पताल में स्थापित किया जाना वाला पहला ऑक्सीजन प्लांट चालू नहीं हो सका। यह हालात तब हैं जबकि प्रमुख सचिव और मंडलायुक्त ने 15 जुलाई तक हर हाल में इस प्लांट को क्रियाशील करने के आदेश दिए थे। साथ ही जिलाधिकारी को प्रतिदिन इसकी प्रगति रिपोर्ट देने को कहा था।
विज्ञापन

जिले में चार ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए काम किया जा रहा है। इसमें तीन प्लांट जिला अस्पताल परिसर में और एक प्लांट भोगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित कराया जा रहा है। शासन ने शीर्ष प्राथमिकता पर इनका कार्य पूरा करने के आदेश दिए थे। जिला अस्पताल परिसर में कोविड वार्ड एल-2 के लिए बनाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का कार्य सबसे पहले शुरू कराया गया था। इसके लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग और विद्युत एवं यांत्रिक खंड आगरा को बनाया गया है।
इसके कार्य की गति कम देखते हुए मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन और मंडलायुक्त आगरा अमित गुप्ता ने खुद संज्ञान लेते हुए 15 जुलाई तक ऑक्सीजन प्लांट चालू करने के निर्देश दिए थे। साथ ही जिलाधिकारी को प्रतिदिन इसकी प्रगति रिपोर्ट पोर्टल के माध्यम से देने को कहा था। इसके बावजूद प्लांट अभी तक चालू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिले में स्थापित होने हैं तीन और प्लांट
जिले में तीन और ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होने हैं। इसमें से दो प्लांट की स्थापना जिला अस्पताल परिसर में ही की जानी है। साथ ही एक प्लांट भोगांव सीएचसी में स्थापित होना है। भोगांव सीएचसी में बन रहे प्लांट के लिए शासन ने 31 जुलाई तक की डेड लाइन तय की है। इसके अलावा अन्य दोनों प्लांट 31 अगस्त तक क्रियाशील करने को कहा गया है।
रविवार को प्लांट चालू करने का दावा
ऑक्सीजन प्लांट की रैंप से लेकर दीवार और उपकरणों की फिटिंग तक का कार्य शनिवार तक जारी रहा। इसे देखते हुए कम से कम दो या तीन दिन में ऑक्सीजन प्लांट चालू होने की उम्मीद दिख रही है। हालांकि कार्यदायी संस्था का दावा है कि हर हाल में रविवार को प्लांट का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
नवागत सीएमओ ने देखा ऑक्सीजन प्लांट का कार्य
नवागत सीएमओ डॉ. प्रेमपाल सिंह ने शनिवार को पूर्व सीएमओ डॉ. एके पांडेय के साथ निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिक खंड आगरा के सहायक अभियंता एसके शर्मा से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को रात तक ऑक्सीजन प्लांट का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि निर्माण आदि कार्यों को पूर्ण होने में एक-दो दिन का समय और लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें