फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घरों से तीन लाख से अधिक मतदाता लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नौ विधानसभा क्षेत्रों में तीन लाख से अधिक मतदाता अपने घरों से लापता हैं। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में यह खुलासा हुआ है। एसआईआर की मियाद भी अब 26 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। ऐसे में अनुपस्थित मतदाताओं का जिला निर्वाचन कार्यालय नए सिरे से सत्यापन कराएगा।
विज्ञापन

दूसरी बार निर्वाचन आयोग ने एसआईआर की समय सीमा बढ़ाई है। जिसके पीछे कई वजह हैं। एक तरफ बड़ी संख्या में डिजिटाइज्ड हुए गणना फॉर्मों की 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो सकी। दूसरी तरफ जिले में 6.78 लाख मतदाताओं ने फॉर्म जमा नहीं किए। इनमें एक लाख मतदाता मृतक हैं।
करीब दो लाख मतदाता स्थानांतारित हो चुके हैं। सबसे बड़ी चुनौती तीन लाख अनुपस्थित मतदाता हैं। इन मतदाताओं ने पूर्व में मतदान किया था। एसआईआर सर्वे के दौरान यह बीएलओ को घर पर नहीं मिले। इनके फॉर्म भी जमा नहीं हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ऐसे सभी मतदाताओं का पुन: सत्यापन के निर्देश सभी सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि सत्यापन की मुहिम को सघन किया जाएगा। पहले 10 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) पर एक सुपरवाइजर था। अब पांच बीएलओ पर एक सुपरवाइजर होगा। नौ विधानसभा क्षेत्र में 700 से अधिक सुपरवाइजर तैनात किए जा रहे हैं।


कटेंगे 19 प्रतिशत मतदाताओं के नाम
- नौ विधानसभा क्षेत्रों में 36 लाख 71 मतदाता थे। जिनमें 19 प्रतिशत मतदाताओं के गणना फॉर्म जमा नहीं हुए हैं। इन मतदाताओं को मृतक, अनुपस्थित, स्थानांतरित और फर्जी श्रेणी में माना जा रहा है। इनकी संख्या करीब 6.78 लाख है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची से इनके नाम काटे जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें